Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानी भरने गई थी, नाबालिग से गैंगरेप

हमें फॉलो करें पानी भरने गई थी, नाबालिग से गैंगरेप
मुजफ्फरनगर , शनिवार, 7 मई 2016 (13:19 IST)
मुजफ्फरनगर। शामली जिले के भनेडा जाट गांव में 2 युवकों ने 14 वर्षीय एक लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब लड़की एक हैंडपंप से पानी भरने अपने घर के बाहर गई थी। आरोपियों ने उसका अपहरण किया। वे उसे निकटवर्ती खेतों में ले गए और उसका बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान परवेज के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को बाद में उसके परिवार वालों ने खेतों में बेहोश पड़े पाया। पुलिस ने बताया कि परवेज और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कन्हैया ने समाप्त की भूख हड़ताल