Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत
गढवा (झारखंड) , सोमवार, 30 मार्च 2015 (12:15 IST)
गढवा (झारखंड)। झारखंड के गढवा जिले में गढवा-अम्बिकापुर सड़क पर सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह सुबह करीब 5 बजे खाई में गिर गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi