Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समलैंगिक व्यक्ति पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें समलैंगिक व्यक्ति पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार
, गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (22:34 IST)
बेंगलुरु। यहां की एक प्रख्यात कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उसकी पत्नी की इस शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है कि वह समलैंगिक है तथा घर में छिपाकर लगाए गए कैमरे में वह समलैंगिक पार्टनर के साथ संबंधों में पाया गया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीय पाटिल ने बताया कि महिला ने 32 वर्षीय अपने पति एवं सास-ससुर के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत की है, जिसके आधार पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ भादसं की धारा (377) के तहत आरोप दर्ज किया गया है।
 
इस धारा के तहत प्रकृति की व्यवस्था के विरुद्ध किसी अन्य व्यक्ति, महिला या पशु के साथ गुदा मैथुन करने की सजा उम्रकैद है। हालांकि वर्ष 2009 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस धारा को रद्द कर दिया था लेकिन पिछले साल उच्चतम न्यायालय ने उसे बहाल कर दिया।
 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी दंतचिकित्सक ने 20 अक्टूबर को पति एवं सास-ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा, ‘मेरे सास ससुर को मालूम था कि उनका बेटा समलैंगिक है। उन्हें यह शादी कराकर मेरी जिंदगी बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं थी।’ 
 
पाटिल के अनुसार पीड़िता के पति को 26 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। अब यह जांच चल रही है कि उसके माता-पिता ने अपने बेटे के समलैंगिक होने की सूचना छिपाकर महिला को ठगा है या नहीं। करीब सालभर पहले इस व्यक्ति से ब्याही गई महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे यौन संबंध नहीं बनाए और वह अलग कमरे में सोने पर जोर देता था। वह होंठ रंगता था और महिलाओं की चीजें उसे पसंद थी।
 
महिला को लगा कि उसका पति हीनता गंथ्रि से ग्रस्त है। उसने डॉक्टर के पास चलने की सलाह दी लेकिन उसका पति राजी नहीं हुआ है। उसे उसके प्रयास में सास ससुर से भी मदद नहीं मिली।
 
उसके बाद महिला ने सच्चाई जाने की ठानी। दरअसल उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में घर में कई पुरुष आते हैं। महिला ने जब इस संबंध में पति से बात की तब उसने कहा कि वे उसके व्यापारिक मित्र हैं। 
 
तब उसने मकान के हर कमरे में कैमरा लगा दिया और एक सप्ताह के लिए मायके चली गई। ससुराल लौटने पर जब उसने कैमरे खंगाले तब वह पति के कई पुरुषों के साथ संबंध देखकर स्तब्ध रह गई। उसके पति की गिरफ्तारी के बाद अब धारा 377 फिर बहस के केंद्र में आ गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi