Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

55 लाख रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद

हमें फॉलो करें 55 लाख रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद
तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडु) , सोमवार, 31 अगस्त 2015 (00:05 IST)
तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडु)। मलेशिया से यहां पहुंची चार महिलाओं के पास से 55 लाख रुपए मूल्य के लगभग 2.3 किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।
 
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह महिला एयर एशिया के विमान से यहां पहुंची थी।
 
उन्होंने बताया कि खुफिया अधिकारियों को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी और उनकी तलाशी ली गई जिसके बाद यह जब्ती की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि सभी चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi