Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूल्हा नि:शक्त था इसलिए दुल्हन ने किया शादी से इंकार

हमें फॉलो करें दूल्हा नि:शक्त था इसलिए दुल्हन ने किया शादी से इंकार
कानपुर , शुक्रवार, 22 मई 2015 (17:31 IST)
कानपुर। पड़ोसी जिले कानपुर देहात के एक गांव में एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा एक हाथ से नि:शक्त था। बारात बिना दुल्हन के वापस बैरंग लौट गई।

कानपुर देहात जिले के अकबरपुर के संगसिमयापुर गांव में एक युवती की इटावा के संतोषपुरवा ईटगांव से बारात आई। गुरुवार सुबह जब दूल्हा विजय फेरे लेने आया तो उसका दाहिना हाथ देखकर दुल्हन को संदेह हुआ। उसने दूल्हे का हाथ खुलवाने की मांग की। काफी बहस के बाद जब दूल्हे ने कमीज उतारी तो पता चला कि उसका दाहिना हाथ नि:शक्त था। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

दुल्हन के फैसले से दोनों पक्षों में विवाद हो गया लेकिन लड़की शादी न करने पर अड़ी रही अंतत: पुलिस को सूचना दी गई।

अकबरपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एचके तिवारी ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के जो पैसे और जेवर लिए थे, वे आपसी समझौते से लौटा दिए और दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन के लौट गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi