Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवा रंग में रंगे गुजरात के बस स्टैंड

हमें फॉलो करें भगवा रंग में रंगे गुजरात के बस स्टैंड
अहमदाबाद , शुक्रवार, 22 मई 2015 (08:29 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में बस स्टैंडों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

यह विवाद तब पैदा हुआ जब अहमदाबाद-गांधीनगर राजमार्ग पर राज्य परिवहन बसों के लिए स्टैंड को भगवा रंग में पेंट किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा, 'जीएसआरटीसी (गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम) के समुन्नयन के नाम पर राज्य सरकार ने पिक-अप स्टैंड को भगवा रंग में रंगा, जो और कुछ नहीं बल्कि उनकी (भाजपा की) सांप्रदायिक विचारधारा को दर्शाने का प्रयास है।'

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर राज्य परिवहन बसों के लिए 20 पिक अप स्टैंडों को भगवा रंग में रंगा गया है।

हालांकि, सरकार ने सांप्रदायिक विचारधारा को फैलाने के आरोप का खंडन किया। उन्होंने कहा कि भगवा रंग को इसलिए चुना गया ताकि स्टैंड अंधकार में भी दिख सके। स्टैंड को पहले लाल रंग में रंगा गया था।

राज्य के परिवहन मंत्री विजय रूपानी ने कहा, 'हमने राजमार्ग पर लगे राज्य परिवहन बसों के पिक अप स्टैंडों को भगवा रंग में रंगा है ताकि यह अंधकार में भी दिख सके। इसमें सांप्रदायिकता जैसा कुछ भी नहीं है, जैसा कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया जा रहा है।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi