Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तांत्रिक क्रिया के लिए बच्चे का गुप्तांग काटा

हमें फॉलो करें तांत्रिक क्रिया के लिए बच्चे का गुप्तांग काटा
, सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (14:13 IST)
- ललित भट्‌ट, देहरादून से
 
हरिद्वार जिले के रुड़की के समीप स्थित एक गांव मोहम्मदपुर में नाबालिग बच्चे के गुप्तांग काटकर किसी तांत्रिक ने बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। यह घटना उस पीरान कलियर के समीपवर्ती क्षेत्र में अंजाम दी गई, जहां 13 वीं सदी के सूफी संत की दरगाह है। 
 
पीड़ित मासूम बच्चे को देहरादून के महंत इंदरेश हास्पीटल में लाया गया है। जहां उसका डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके प्राण बचाने की कोशिश की है। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। इनमें से दो व्यक्ति तंत्र क्रियाओं में शामिल बताए गए हैं। 
 
इन दोनों को पुलिस ने घटनास्थल की तरफ मंडराते देखा था। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद जांच शुरू हो गई है। बच्चे के माता-पिता के अनुसार यह बच्चा गन्ने के खेत में खेल रहा था। दोपहर के समय इस बच्चे को इन हमलावरों ने अपना निशाना बना लिया।
 
इस घटना के बाद बच्चे की घंटों तक आवाज नहीं लौट सकी। वह बेहोश हो गया। बच्चे का पिता एक श्रमिक है, जो मजदूरी से घर चलाता है। बच्चा जहां लहूलुहान मिला वहां एक ब्लेड भी बरामद किया गया है। यह अनुमान है कि किसी रूढ़िवादी युगल ने इस घटना को अंजाम अपना लड़का पैदा करने के लिए दिया होगा।
 
डॉक्टर इस बच्चे का एक ऑपरेशन कर घाव वाले स्थान पर उसकी त्वचा को ग्राफ्ट करने की तैयारी के लिए एक और ऑपरेशन करने जा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi