Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दस लाख में बिकी दो साल की 'लक्ष्मी'

हमें फॉलो करें दस लाख में बिकी दो साल की 'लक्ष्मी'
हिसार , सोमवार, 29 जून 2015 (23:15 IST)
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के सिघवा खास गांव में मुर्रा नस्ल की दो साल की 'लक्ष्मी' (भैंस) की कीमत दस लाख रुपए लगी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 
                       
सिघवा खास के किसान जसवंत की मुर्रा नस्ल की दो साल की कटड़ी (भैंस) 'लक्ष्मी' दो दिन पहले ही 10 लाख रुपए में बिकी है। हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई दो साल की कटड़ी इतने मंहगे दामों में बिक्री हो। 
             
जसवंत ने 2012 में महम से 70 हजार रुपए में मुर्रा नस्ल की एक भैंस खरीदी थी। उन्होंने उसका नाम गिन्नी रख दिया था। गिन्नी की देखरेख शाही तरीके से की गई तो गिन्नी ने भी जसवंत को मालामाल कर दिया। अब गिन्नी की कटड़ी लक्ष्मी सिर्फ दो वर्ष की हुई तो लक्ष्मी की सुंदरता को देखकर प्रदेश के कई व्यापारी उसे खरीदने के इच्छुक हुए।
                        
आखिरकार दो दिन पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव साघी के एक किसान कृष्ण हुड्डा ने लक्ष्मी को 10 लाख रुपए में खरीद लिया। सिघवा खास गांव में कई किसान मुर्रा नस्ल की भैंसों को पाल रहे हैं और उन्हें बेचकर लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार ने इस गांव को आदर्श मुर्रा नस्ल गांव घोषित किया हुआ है।
                
लक्ष्मी की मां गिन्नी आज भी दर्जनों प्रतियोगिताओ में भाग लेकर लाखों रुपए जीत रही है। गिन्नी एक दिन में 26 लीटर दूध देती है। इसी गांव की  मुर्रा नस्ल की भैंस धन्नो भी अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करके दर्जनों मेडल जीत चुकी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi