Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश में लू से 852 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में लू से 852 लोगों की मौत
हैदराबाद , मंगलवार, 26 मई 2015 (22:52 IST)
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में लू के कारण अब तक 852 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से अकेले प्रकाशम जिले में 202 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने आज बताया कि राज्य के कई हिस्सों में आज भी लू की स्थिति बनी रही।
 
विशेष आपदा प्रबंधन आयुक्त तुलसी रानी ने बताया कि आज शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गुंटूर जिले में 130, विशाखापत्तनम में 112, विजयनगरम में 78 और नेल्लौर में 74 लोग मारे गए हैं।
 
वहीं पूर्व गोदावरी में 90, पश्चिम गोदावरी में 10, कृष्णा में 49, चित्तूर में 29, कपाडा में 22, कुर्नूल में 17, अनंतपुर में 14 और श्रीकाकुलम में 25 लोग मारे गए हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्रप्रदेश के विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्व गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर, प्रकाशम और नेल्लौर जिलों के कई हिस्सों में आज भी लू की स्थितियां बनी रहीं।
 
मौसम विभाग ने कहा कि रायलसीमा के कर्नूल और चित्तूर जिलों के कुछ हिस्सों में लू की स्थितियां बनी रहेंगी।
 
आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री एन चिन्न राजप्पा ने आज कहा कि राज्य सरकार लू के कारण मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी।
 
उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही राज्य में लू से प्रभावित लोगों को चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों को सजग कर चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi