Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खेत में घूम रहा था, मधुमक्खियों ने ली जान

हमें फॉलो करें खेत में घूम रहा था, मधुमक्खियों ने ली जान
सहारनपुर , रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (00:03 IST)
सहारनपुर। जिले के खड़ा अफगान गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के काटने से खेत में घूम रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि थाना नकुड के अन्तर्गत ग्राम खेडा अफगान में सुबह चुहड़ सिंह अपने साथी अशरफ के साथ खेत पर घूम रहा था तभी मधुमक्खियों का एक छत्ता अचानक टूट गया। मधुमक्खियों के झुंड ने इन दोनों पर हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि अशरफ अपनी जान बचाने के लिए ईख के खेतों में घुस गया जबकि सिंह मधुमक्खियों के बीच फंस गया। मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह काटा जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि अशरफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi