Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेर के बाड़े में शराबी (वीडियो)

हमें फॉलो करें शेर के बाड़े में शराबी (वीडियो)
इंदौर। दिल्ली के चिड़िया घर में गत वर्ष सितंबर माह में सफेद बाघ ने एक युवक को मार दिया था। ऐसा ही वाकया हाल ही में इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पेश आया, जब एक युवक शेर के बाड़े में पहुंच गया। ऐसा माना जा रहा है कि वह खुदकुशी के इरादे से वहां पहुंचा था। 
इंदौर के त्रिवेणी नगर चितावद का रहने वाला राहुल विनोदिया आजाद नगर नाले की तरफ से चिड़िया घर में घुस गया और जाली फांदकर शेर के बफरिंग झोन में उतर गया। हालांकि वहां मौजूद गार्ड बद्रीलाल की सतर्कता हादसा टल गया। बताया जाता है कि यह लड़का नशे में था। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने भी उसके नशे में होने की पुष्टि की और कहा कि उसने काफी उत्पात मचाया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi