Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अस्पताल में कर्मचारी ने नवजात को कूड़े में फेंका!

हमें फॉलो करें अस्पताल में कर्मचारी ने नवजात को कूड़े में फेंका!
नई दिल्ली , शनिवार, 7 जनवरी 2017 (10:18 IST)
नई दिल्ली। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन सफदरजंग अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उसे केवल एक बच्चा सौंपा गया, जबकि दूसरा बच्चा ‘कूड़े में फेंक दिया गया’। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है।
 
हेमलता और उसके पति विकास बाग का दावा है कि 22 दिसंबर को उन्हें जुड़वा बच्चे हुए थे, लेकिन उन्हें केवल एक बच्चा सौंपा गया और इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस और दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उस महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दो जीवित भ्रूणों का उल्लेख है।
 
इस बीच, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ए के राय ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'ये आरोप निराधार हैं और इनमें कोई दम नहीं है।' विभागाध्यक्ष के मुताबिक, 'उस महिला ने केवल एक बच्चे को जन्म दिया।' डाक्टर राय ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग से नोटिस मिलने पर वे सभी रिपोर्ट और ब्यौरे साझा करेंगे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी के फैसले से भारत में मुद्रा संकुचन