Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में इस तरह करते हैं मां सरस्वती की पूजा

हमें फॉलो करें जापान में इस तरह करते हैं मां सरस्वती की पूजा
कोलकाता। विद्या, कला और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा यूं तो बहुत से भारतीय करते हैं, लेकिन जापानी लोगों की तरह तालाब में शायद ही कोई करता होगा। जी हां, जापान में तालाब में देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।
 

 
भारतीय संग्रहालय में ज्ञान एवं कला के इतिहासकार बिनॉय के. बहल ने बताया कि जापान में देवी सरस्वती के कई मंदिर हैं। संग्रहालय में हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी- देवताओं के उस देश में प्रभाव को और छुपे हुए पहलुओं को उजागर करने वाले छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
 
बहल ने कहा, क्योंकि देवी सरस्वती का नाता पौराणिक नदी सरस्वती से है इसलिए जापान में तालाब में इनकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे हिन्दू देवी-देवता हैं जिनकी जापान में पूजा की जाती है। वहां केवल देवी सरस्वती के ही सैकड़ों मंदिर हैं। 
 
उन्होंने टोकियो के एक मंदिर की तस्वीर दिखाई जिसमें देवी सरस्वती वीणा लिए हुए हैं। बहल ने बताया कि ओसाका में देवी सरस्वती का संभवत: सबसे प्रभावशाली और सबसे ऊंचा मंदिर है।
 
बहल ने बताया कि भारत में वायु और वरुण जैसे जिन देवी-देवताओं को भुला दिया गया है उनकी आज भी जापान में पूजा की जाती है। यह प्रदर्शनी 21 फरवरी तक चलेगी। इसमें देवी लक्ष्मी, भगवान इन्द्र, ब्रह्मा, गणेश, गरूड़ जैसे अन्य कई देवी-देवताओं के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi