Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनावदिया में अनूठे तरीके से मनाया 'राखी' का त्योहार

हमें फॉलो करें सनावदिया में अनूठे तरीके से मनाया 'राखी' का त्योहार
सनावदिया , रविवार, 30 अगस्त 2015 (22:33 IST)
सनावदिया। जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के तत्वावधान में 29 अगस्त को अनूठे अंदाज में 'राखी' का त्योहार जैविक तरीके से मनाया गया। यहां पर राखी के दिन स्थानीय सनावदिया गांव के बच्चों ने जैविक गुरु प्रेम जोशी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण सड़क किनारे किया गया ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों को भविष्य में पेड़ों की छाया मिल सके। 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट सेंटर की संचालिका पद्मश्री डॉ. जनक पलटा ने बताया कि राखी के त्योहार पर हम प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करते हैं। वृक्षारोपण का यह 29वां वर्ष है। 
webdunia
उन्होंने बताया कि इस बार हमने वृक्षारोपण के लिए सड़क किनारों का स्थान चुना ताकि शहर जाने वाले स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों को भविष्य में पेड़ों की छाया मिल सके। इस स्थान पर अब तक एक भी पेड़ नहीं था। 
webdunia
डॉ. पलटा के अनुसार वृक्षारोपण इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जैविक गुरु प्रेम जोशी मौजूद थे और उन्होंने जैविक तरीकों से बच्चों से पेड़ लगवाए। गांव की गोशाला में वृक्षारोपण किया गया। सामाजिक संस्था सेवा सुरभि द्वारा इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए 'ट्री गार्ड' प्रदान किए थे। 
 
इस मौके पर पर्यावरणविद्‍ अम्बरीश केला, दिल्ली के अभिषेक कुमार, इंजीनियर अरुण आनंद, शिक्षाविद्‍ आभा आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजमोहन महाजन, राजस्थान की रिमझिम जोशी, उमरिया के जैविक किसान  आनंद ठाकुर, राजेन्द्र ओचानी भी जनक दीदी के साथ मौजूद थे, जिन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi