Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट

हमें फॉलो करें 6 कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (20:21 IST)
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार इलाके में छह कश्मीरी छात्रों के साथ बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद वह लोग दुपहिया वाहनों पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
गंगरार थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निजी मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ये छात्र घरेलू सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके नाम और पते पूछने के बाद मारपीट की।

घटना के बाद वह लोग दुपहिया वाहनों पर बैठकर भाग गए। कश्मीरी छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 
छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। गौरतलब है कि मेवाड़ विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के करीब आठ सौ विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। (भाषा)
 
 
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 10: किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस मैच का ताजा हाल