Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज्यपाल ने केदारनाथ में श्रमिकों को मनोबल बढ़ाया

हमें फॉलो करें राज्यपाल ने केदारनाथ में श्रमिकों को मनोबल बढ़ाया

ललित भट्‌ट

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने शनिवार पूर्वान्ह में श्री केदारनाथ पहुँचकर वहाँ चल रहे 'केदारनाथ पुनर्निमाण' कार्यों का जायजा लिया और केदारनाथ धाम के दर्शन कर मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना भी की।
 
शून्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर भी लगातार चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों से संतुष्ट राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार, सेना, राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थान (निम) तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से शीघ्र ही करोड़ों लोगों की आध्यात्मिक आस्था का यह क्षेत्र एक नए स्वरूप में अपने पुराने वैभव को प्राप्त कर लेगा। राज्यपाल ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य कर रहे सभी लोगों की सराहना की तथा उन्हें शाबासी देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
 
केदारनाथ मंदिर के पास पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने निम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही आपदा से हुए नुकसान की भी जानकारी ली। राज्यपाल के साथ मौजूद अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा द्वारा उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर निम और शासन-प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के जरिए केदारनाथ केदारपुरी के प्रस्तावित मानचित्र को प्रस्तुत किया गया। 
 
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्यपाल द्वारा श्रमिकों को मिठाइयां भेंट की गई जो वे अपने साथ ले गए थे। इस मौके पर गढ़वाल मंडलायुक्त सीएस नपलच्याल, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर, पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह सहित अनेक अधिकारी तथा राज्यपाल के परिसहाय डॉ. वाईएस रावत आदि अधिकारी मौजूद थे।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi