Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपहृत बालिका का शव कुएं से बरामद

हमें फॉलो करें अपहृत बालिका का शव कुएं से बरामद
, शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (14:19 IST)
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अपहृत की गई बालिका का शव शनिवार को एक कुएं से बरामद हुआ है।

जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि क्षेत्र के पाडा खादरी गांव में रामसिंह देवड़ा की 2 वर्षीय पुत्री अक्षरा का शुक्रवार को अपने घर के बाहर से खेलते समय अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

बालिका के परिजनों ने शाम को घटना की सूचना प्रतापनगर थाने में दी। इसके बाद लाम्बा सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने रात्रि में घटनास्थल का मौका-मुआयना किया तथा डॉग स्क्वॉड की मदद लेकर बालिका की तलाश का सर्च ऑपरेशन चलाया। रात्रि में ही एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस के 100 से अधिक जवानों द्वारा पुन: सर्च अभियान चलाया गया। इस पर गांव में ही एक बिना मुंडेर के कुएं में बालिका का शव तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालिका के शव को कुएं से निकालकर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है। लाम्बा ने बताया कि शव के पोस्मॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi