Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोलकाता में बन रही मां दुर्गा की सबसे बड़ी मूर्ति

हमें फॉलो करें कोलकाता में बन रही मां दुर्गा की सबसे बड़ी मूर्ति
कोलकाता , शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (16:40 IST)
कोलकाता। दुर्गा पूजा उत्सव के करीब आते ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकार देने का काम जोर- शोर से चल रहा है। दक्षिण कोलकाता की एक पूजा समिति ने दुनिया की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा बनाने का दावा किया है, जिसके लिए उसने महीनों पहले से प्रचार करना शुरू कर दिया था।
 
देशप्रिया पार्क दुर्गोत्सव समिति के सचिव सुदीप्त कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में अन्य देवताओं की बड़ी मूर्तियां हैं। जिस तरह कर्नाटक में भगवान शिव की 112 फुट की मूर्ति और महाराष्ट्र में हनुमानजी की 105 फुट मूर्ति है। ये सभी स्थायी संरचनाएं हैं, जबकि दुनिया की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा, यहां सिर्फ पांच दिन के लिए ही रखी जाएगी।
 
पूजा समिति की योजना मूर्ति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाने के लिए आवेदन करने की भी है। हालांकि मूर्ति की सटीक उंचाई के बारे में जानकारी को साझा नहीं किया गया है।
 
आयोजकों ने कहा कि इस मूर्ति की अभूतपूर्व ऊंचाई की वजह से इसे पारंपरिक मिट्टी से न बना कर सीमेंट से बनाया जा रहा है और मूर्ति पर फाइबरग्लास की एक परत चढ़ाई जाएगी।
 
मूर्ति बनाने का काम जिस जगह चल रहा है वहां से मूर्तिकार मिन्टू पाल ने कहा कि मूर्ति का आकार भले ही बड़ा है, लेकिन इसमें मां दुर्गा की सभी पारंपरिक विशेषताएं होंगी। मां के स्वरूप और उनकी भव्यता को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
 
आयोजकों ने कहा कि दमकल विभाग और पुलिस ने मूर्ति को अपनी अनापत्ति इसी शर्त पर दी है कि इसे पंडाल में नहीं रखा जाएगा और पूजा समिति इसका पूरी तरह से पालन करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi