Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चरवाहे ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म

हमें फॉलो करें चरवाहे ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म
, गुरुवार, 27 नवंबर 2014 (17:40 IST)
कौशाम्बी। उत्तरप्रदेश में कौशाम्बी के महेबा घाट क्षेत्र में एक चरवाहे ने एक मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला।

पुलिस ने गुरुवार को यहां बताया कि अढ़ौली गांव में 5वीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार शाम खेत में चारा काटने गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला।

परिजनों ने बालिका को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi