Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ाया

हमें फॉलो करें नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ाया
जम्मू , सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (15:05 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया।

 
 
एक सैन्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात नियंत्रण रेखा पर सीमा की चौकसी कर रहे जवानों ने देखा कि एक घुसपैठिया संदिग्ध स्थिति में सलोहत्री-कृष्णाघाटी अग्रिम क्षेत्र में घूम रहा है।

उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की पहचान 50 वर्षीय रहमान खान के रूप में हुई है।

वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पुलंदरी क्षेत्र के सरोरी का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से 460 पाकिस्तानी रुपए और एक पैकेट प्राप्त किया गया है जिसमें कुछ नशीली दवाएं हैं।

उसके पास से कुछ भी विवादास्पद वस्तु बरामद नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह नशे का आदी लगता है। उसे पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi