Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्कूल में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी

हमें फॉलो करें स्कूल में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी
अहमदाबाद , मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (23:54 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक स्कूल में मंगलवार को तेंदुए के घुस जाने से अफरातफरी मच गई।
 
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि उना तालुका के पालडी गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने जब स्कूल परिसर में एक तेंदुए को घूमते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने हालांकि होशियारी का परिचय देते हुए सभी 39 बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
 
पुलिस और वन विभाग के विशेषज्ञों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को एक पिंजरे में पकड़ा। वह स्कूल की छत के ऊपर चढ़ गया था। तेंदुआ निकटवर्ती गिर के जंगलों से भटक कर वहां आ गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi