Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
, शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (11:09 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर दो बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू और पुंछ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर चार बार संघषर्विराम का उल्लंघन हुआ।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन किया और छोटे हथियारों व स्वचालित हथियारों से शुक्रवार रात आठ बजकर करीब 55 मिनट पर पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में एलओसी के करीब भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।’ सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद नौ बजकर 20 मिनट तक गोलीबारी जारी रही। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल शाम जम्मू जिले में अल्ला माही दा कोठे (एएमके) और मकवाल में अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलीबारी की।

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह दो बार हमीरपुर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघषर्विराम उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने इससे पहले 15 अकटूबर को पुंछ के सौजियां-किरनी-शाहपुर क्षेत्र में एलओसी पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। इस घटना में गोतिरियां गांव में सात वर्षीय रियाज घायल हो गया था। बहरहाल, पाकिस्तानी मोर्टार से घायल एक ग्रामीण की शुक्रवार यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज :जीएमसी: अस्पताल में मौत हो गयी। हाल में संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं में इस तरह नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अक्टूबर के बाद से जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर भारी गोलीबारी की है जिससे नौ लोगों की जान गई और 13 सुरक्षाकर्मियों सहित 95 लोग घायल हो गए।

गोलीबारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास की 113 बस्तियों के करीब 30,000 लोगों को अपना घर.बार छोड़ना पड़ा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi