Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी : चव्हाण

हमें फॉलो करें कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी : चव्हाण
नई दिल्ली , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (18:03 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते  हुए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को कहा कि पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा  हालांकि लोकसभा चुनाव के मुकाबले उसकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
 
करीब 4 वर्षों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का  प्रदर्शन निराशाजनक रहा। चूंकि चुनाव में मैंने पार्टी का नेतृत्व किया था इसलिए मैं महाराष्ट्र में  कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। गौरतलब है कि पिछले महीने  राकांपा ने चव्हाण के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से पार्टी की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है  लेकिन हमारा प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।
 
चव्हाण ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमारी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन यह हमारी  उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी पराजय के कारणों पर आत्मचिंतन करेगी।
 
उन्होंने कहा कि नई विधानसभा में कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। हम अपने संगठन का मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi