Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा का दामन थाम रहे हैं कांग्रेस के बागी

हमें फॉलो करें भाजपा का दामन थाम रहे हैं कांग्रेस के बागी
मुंबई , रविवार, 28 सितम्बर 2014 (11:36 IST)
मुंबई। अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस और राकांपा के निवर्तमान विधायकों और मंत्रियों समेत दूसरे बागी सदस्यों का नाम एक दर्जन से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।
 
इन बागियों द्वारा कांग्रेस और राकांपा के आधिकारिक उम्मीदवारों की राह मुश्किल करने की संभावना है, क्योंकि इनमें से अधिकतर अपने गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
इसी तरह भाजपा ने कांग्रेस सदस्यों के रिश्तेदारों को भी कार्यवाहक मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत महत्वपूर्ण कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतारा है। चव्हाण कराड़ दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
चव्हाण के गृहनगर कराड़ में लड़ाई मजेदार हो गई है, क्योंकि भाजपा ने यहां से कांग्रेस के बागी अतुल भोंसले को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस के निवर्तमान विधायक विलास उंडालकर ने टिकट न दिए जाने को लेकर बगावत कर दी है। भोंसले कांग्रेस के विधान पार्षद दिलीप देशमुख के दामाद हैं।
 
बागियों में महाराष्ट्र के राज्यमंत्री संजय सवकारे शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी के टिकट पर भुसावल सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री और प्रदेश राकांपा अध्यक्ष बबनराव पांचपुते भी भाजपा में शामिल हो गए हैं और श्रीगोंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
नासिक जिले के सिन्नार सीट से निवर्तमान कांग्रेस विधायक माणिकराव कोकाटे अब भाजपा के उम्मीदवार हैं। इसी तरह राकांपा विधायक किसान कथोरे पाला बदलकर अब भाजपा के टिकट पर मुरबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi