Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बार से हारे बापू, 23 साल पुरानी मूर्ति हटी...

हमें फॉलो करें बार से हारे बापू, 23 साल पुरानी मूर्ति हटी...
हैदराबाद , शुक्रवार, 29 मई 2015 (14:09 IST)
हैदराबाद। अंग्रेजीराज में शराबबंदी के खिलाफ जंग छेड़ने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक बार के चलते हटाना पड़ा। 
 
गुंटूर में एक सड़क किनारे गांधी की प्रतिमा पिछले 23 सालों से लगी थी। हाल ही में इस मूर्ति के पास ही बार भी खुल गया। बार और गांधी की मूर्ति एक साथ होने पर शहर के लोगों ने आपत्ति जताई।

लोगों का कहना था कि महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बार नहीं हो सकता। मामला जब प्रशासन तक पहुंचा तो प्रशासन ने बार के बजाय गांधी की प्रतिमा को हटवाने का आदेश दिया।
 
प्रशासन का कहना है कि मूर्ति को हटा कर शहर के दूसरे हिस्से में लगाया जाएगा। हालांकि बार के सौ मीटर के दायरे में ही एक मंदिर और मस्जिद भी हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या मंदिर और मस्जिद को भी यहां से हटवाया जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi