Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म

हमें फॉलो करें झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म
महोबा , शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (13:49 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में तांत्रिक द्वारा झाड़ फूंक के बहाने एक युवती से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि सूपा गांव की युवती प्रेमनगर में अपनी मौसी के घर आई थी। उसकी मानसिक हालात ठीक न होने पर परिजनों ने गत छह जनवरी को झाड़फूंक के लिए फतेहपुर बजरिया से एक तांत्रिक को बुलाया था। रात में युवती को अलग कमरे में लेटाकर अन्य लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए। इस दौरान तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी मौसी को दी।
 
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक नंदराम के खिलाफ गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दाम गिरे, किसान बना रहे हैं सब्जियों से खाद