Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का निधन

हमें फॉलो करें मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का निधन
चेन्नई , रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (12:39 IST)
चेन्नई। मशहूर तमिल अभिनेत्री और गायिका मनोरमा का दिल का दौरा पड़ने से रविवार रात निधन
हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। उनके परिवार में उनका बेटा भूपति है। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


'आची' (मां) के नाम नाम से मशहूर मनोरमा ने 1,000 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था और गिनीज बुक में उनका नाम दर्ज है।

उन्होंने 5 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है जिसमें अन्ना दुराई, एमजी रामचंद्रन, एम. करुणानिधि, एनटी रामाराव और जे. जयललिता शामिल हैं। उन्होंने शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ भी काम किया है।

मनोरमा ने 1958 में 'मालाइट्टा मांगई' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें यह रोल कवि-गीतकार कन्नासन ने दिया था।

उन्हें 2002 में पद्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi