Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमसीडी चुनाव: आप के सर्वे में भाजपा को 202 सीटें!

हमें फॉलो करें एमसीडी चुनाव: आप के सर्वे में भाजपा को 202 सीटें!
नई दिल्ली , मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (10:21 IST)
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा और आप में जंग चरम पर है। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन इस बार आप द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी न करना भी चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा का दावा है कि इस रिपोर्ट में भाजपा को 202 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। 
 
भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कोई सर्वेक्षण जारी नहीं किया। अरविंद केजरीवाल के इस आतंरिक सर्वे में भाजपा को 202 सीटें मिल रही है। केजरीवालजी डर गए हैं।  
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को एक करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर आम आदमी पार्टी के मनोबल पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि पार्टी अभी भी उम्मीद कर रही है कि उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह ही भारी सफलता मिलेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंत्रियों ने नहीं मानी यह बात, नाराज योगी ने दिखाई सख्ती