Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करना चाहती थी...

हमें फॉलो करें मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या करना चाहती थी...
नई दिल्ली , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (22:22 IST)
नई दिल्ली। अलीगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती को गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पकड़ लिया गया। यह लड़की रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी।
 
यह घटना अपराह्न एक बजे के दौरान की है। सीआईएसएफ के जवानों ने सीसीटीवी कैमरे पर एक युवती को नोएडा सिटी सेंटर के प्लेटफॉर्म क्रमांक दो पर परेशान हालत में यार्ड की ओर जाते हुए देखा।
 
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है। वह स्टेशन पर आत्महत्या करने के इरादे से आई थी। महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा उसकी काउंसलिंग के दौरान उसने इसकी कोई वजह नहीं बताई। इसके बाद उसे मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया गया और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi