Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंत्री के भाई पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

हमें फॉलो करें मंत्री के भाई पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
नई दिल्ली , शनिवार, 9 जनवरी 2016 (09:26 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के हौज रानी इलाके में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में दिल्ली के एक मंत्री के भाई पर मामला दर्ज किया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फुरकान अहमद ने कथित तौर पर महिला से तब अशोभनीय व्यवहार किया और अश्लील इशारे किए जब वह किसी निर्माण के मामले में नगर निकाय से मिले नोटिस के बारे में चर्चा करने के लिए आप विधायक के कार्यालय में गई थी। उस समय विधायक वहां मौजूद नहीं थे।
 
शिकायतकर्ता ने जब आपत्ति जतायी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी। 
शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस के पास गई।
 
अहमद बल्लीमारान से विधायक तथा दिल्ली के पर्यावरण और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के भाई हैं। डीसीपी (मध्य) परमादित्य ने कहा, 'महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi