Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमके स्टालिन फिर से द्रमुक युवा शाखा के प्रमुख

हमें फॉलो करें एमके स्टालिन फिर से द्रमुक युवा शाखा के प्रमुख
चेन्नई , शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (13:01 IST)
चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के बेटे और द्रमुक के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन को गुरुवार को फिर से पार्टी की युवा शाखा का सचिव नियुक्त किया गया। इस पद को वे पिछले 30 साल से संभाल रहे हैं।

स्टालिन (62) को पहली बार युवा शाखा का सचिव वर्ष 1984 में नियुक्त किया गया था और वे तब से यह पद संभालते आ रहे हैं। इस महीने उन्हें 5 साल के लिए दुबारा से पार्टी के कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया था।

उन्हें पार्टी की उच्चस्तरीय नीति निर्धारण समिति के सदस्य के तौर पर भी नामित किया गया है जिसमें करुणानिधि, उनकी बेटी और पार्टी की महिला शाखा की प्रमुख कनिमोझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा और दयानिधि मारन और पूर्व मंत्री तथा द्रमुक के महासचिव के. अन्बझागन शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi