Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विधायक ने की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वाइरल हुआ वीडियो

हमें फॉलो करें विधायक ने की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वाइरल हुआ वीडियो
मुंबई , शनिवार, 20 मई 2017 (09:05 IST)
मुंबई। आर्थर रोड जेल में बंद महाराष्ट्र के एक विधायक रमेश कदम ने हाल में नियमित चिकित्सा जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने घटना की जांच का आदेश दिया है।
 
विधायक कदम को अन्नाभाऊ साठे पिछड़ा वर्ग विकास निगम में कथित घोटाले में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। वे निगम के अध्यक्ष थे। एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कदम पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए।
 
संपर्क किए जाने पर आयुक्त पडसलगीकर ने कहा कि मैंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी जांच का नेतृत्व करेंगे। (भाषा)
चित्र सौजन्य: सोशल मीडिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे हवाईअड्डों पर तैनात जवान!