Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाएगा यह मोबाइल एप्स...

हमें फॉलो करें लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाएगा यह मोबाइल एप्स...
कानपुर , शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (08:40 IST)
कानपुर। कानपुर पुलिस ने एक ऐसा मोबाइल एप्स एसओएस विकसित किया है जिसमें मोबाइल का एक बटन दबाते ही पुलिस उस लड़की के पास पहुंच जाएंगी। मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुटटा पुलिस कंट्रोल रूम में इस मोबाइल एप्स की शुरुआत की।
 
इस मौके पर ज्वाला ने कहा कि मुसीबत में फंसने पर लड़कियों के लिए यह सेवा निश्चित ही काफी लाभप्रद साबित होगी और हम चाहेंगे कि यह सेवा कानपुर के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश और देश मे फैले ताकि लड़कियों और महिलाओं को मुसीबत के समय पुलिस की मदद मिल सकें।
 
उन्होंने कहा कि आज हर लड़की के हाथ में मोबाइल फोन होता है और वह किसी मुसीबत में फंसने पर इस मोबाइल एप्स की मदद से तुरंत पुलिस सहायता पा सकती है।
 
इससे पहले कानपुर पुलिस के एसएसपी के एस ईमैनुएल ने इस मोबाइल एप्स एसओएस के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में छात्राओं और लड़कियों से लगातार छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कानपुर पुलिस ने एक ऐसा एप्स एसओएस तैयार किया है जिसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने करने के बाद लड़कियां और महिलायें किसी युवक की छेड़छाड़ से बच सकेंगी।
 
उन्होंने बताया कि किसी मुसीबत में फंसने पर लड़कियों को अपने एंड्रायड मोबाइल में यह एप्स एसओएस पुश करना होगा। इस एप्स के आन होते ही यह ऑटोमेटिक रूप से कंट्रोल रूम के संपर्क में आ जायेगा। एप्स के माध्यम से उस लड़की महिला की लोकेशन ट्रेस कर ली जायेगी और संबंधित थाने की डायल 100 कंट्रोल रूम गाड़ी उस स्थान पर तुरंत पहुंच जायेगी और छेड़छाड़ या परेशान करने वाले व्यक्ति को दबोच लेगी। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi