Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छेड़छाड़ से बचाना महंगा पड़ा, गई जवान की जान

हमें फॉलो करें छेड़छाड़ से बचाना महंगा पड़ा, गई जवान की जान
मुंबई , रविवार, 15 मई 2016 (11:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में थलसेना के एक जवान की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपनी एक चचेरी बहन को कुछ लोगों की ओर से की जा रही कथित छेड़छाड़ से बचाने की कोशिश कर रहा था।

 
पुलिस ने रविवार को बताया कि विनोद पवार नाम के थलसेना के जवान छुट्टी पर थे और वे सकरी तहसील में अपने पैतृक स्थान सैयदनगर आए थे।
 
पुलिस ने सकरी से फोन पर बताया कि करीब 10 लोगों के एक समूह ने विनोद की चचेरी बहन से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिस पर उन्होंने दखल दिया और अपनी बहन को बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन लोगों ने थलसेना के जवान पर चाकुओं से हमला कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि हमला इतना गंभीर था कि विनोद ने तत्काल दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ध्यानेश्वर राठौड़ सहित 8 कथित हमलावरों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेलंगाना में सड़क हादसा, 15 की मौत