Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विमान में हंगामा, उड़ान दो घंटे लेट हुई...

हमें फॉलो करें विमान में हंगामा, उड़ान दो घंटे लेट हुई...
, शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (17:20 IST)
मुंबई से भोपाल आ रहे एक विमान को गुजरात के एक ताकतवर परिवार ने उड़ने नहीं दिया। इस परिवार के लोगों ने न सिर्फ विमान में हंगामा किया बल्कि दूसरे यात्रियों को घूस देकर विमान से उतारने की भी कोशिश की। दरअसल, ये लोग इसलिए हंगामा कर रहे थे ताकि उनके 17 अन्य साथी भी वहां पहुंच सकें। 
घटना फ्लाइट 9W 7083 में हुई जो कि मुंबई से दो दिसंबर को सुबह 5.55 बजे उड़नी थी, लेकिन शादी में जा रहे 80 लोगों के 17 अन्‍य साथियों ने सीट ना मिलने पर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते विमान आठ बजे उड़ा और नौ बजकर 10 मिनट पर भोपाल पहुंचा। विमान में यात्रियों की संख्‍या भी ज्यादा हो गई थी, जिसके चलते जेट एयरवेज ने यात्रियों को एक घंटे तक समझाने की कोशिश की इसके बाद पांच यात्री फ्लाइट से उतर गए। उन्‍होंने 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्‍वीकार कर ली।
 
जानकारी अनुसार फ्लाइट में एक गुजराती परिवार के चलते गड़बड़ी हुई। बताया जाता है कि जिस परिवार के लोगों ने दादागिरी की वे किसी ताकतवर मंत्री के करीब हैं। खबर के अनुसार बारात के लोगों ने विमान के दरवाजों को बंद करने से रोक दिया और अपने साथियों के आने का इंतजार करने को कहा। बताया जाता है कि इन यात्रियों ने न सिर्फ हवाई अड्‍डे पर बल्कि उड़ान के दौरान हवा में भी हंगामा किया। इस उड़ान में बारातियों के लिए 80 सीटें बुक थीं। बारात मध्यप्रदेश के सागर जा रही थी। 
 
यात्रियों का आरोप था कि जेट ने क्षमता से अधिक यात्रियों की बुकिंग कर ली थी। बताया जाता है कि विमान कंपनी ने शादी में जा रहे 80 लोगों के अलावा 17 और लोगों की भी बुकिंग कर ली थी। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन का दावा, दक्षिण सागर में षड्यंत्र विफल