Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई लोकल ट्रेन को तीन वर्ष में 3393 करोड़ रुपए का घाटा

हमें फॉलो करें मुंबई लोकल ट्रेन को तीन वर्ष में 3393 करोड़ रुपए का घाटा
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (15:56 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई लोकल ट्रेनों के परिचालन से पिछले तीन वर्षों में 3393.69 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। 
प्रभु ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 से लेकर 2014-15 तक मुंबई लोकल ट्रेन के परिचालन से यह घाटा हुआ। इन तीन वर्षों में वहां लोकल ट्रेनों के परिचालन से 4535.88 करोड़ रुपए की आमदनी हुई, जबकि व्यय 7929.57 करोड़ रुपए रहा। इस तरह से 3393.69 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे की आमदनी प्रत्येक वर्ष व्यय में होने वाली बढ़ोतरी के अनुरूप नहीं है। मुंबई लोकल ट्रेनों का बिना यात्री किराया बढ़ाए परिचालन को अधिक लाभदायक बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी के बलरामपुर के 150 गांव राप्ती की बाढ़ में घिरे