Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जादू-टोने के शक में 6 जनजातीय लोगों की हत्या

हमें फॉलो करें जादू-टोने के शक में 6 जनजातीय लोगों की हत्या
भुवनेश्वर , सोमवार, 13 जुलाई 2015 (18:50 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में जनजातीय बहुल क्योंझर जिले के जोडा थाना क्षेत्र के मुंडा साही गांव में ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के शक में एक जनजातीय परिवार के 4 बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या कर दी।
 
पुलिस ने सोमवार को सुबह घर से माता-पिता और चार बच्चों के शव बरामद किए। घर में 2 अन्य लोग घायल अवस्था में मिले, जो खून से लथपथ थे।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ग्रामीणों ने घर के लोगों जादू-टोना पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए तेज हथियारों से हमला कर दिया।
 
पुलिस इस अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कार्रवाई के डर से गांव के सभी पुरुष सदस्य फरार हो गए हैं। घटना से जिले में दहशत का माहौल फैल गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi