Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवक ने गुप्तांग में अंगूठी फंसाई, अस्पताल पहुंचा

हमें फॉलो करें युवक ने गुप्तांग में अंगूठी फंसाई, अस्पताल पहुंचा
, गुरुवार, 22 जनवरी 2015 (18:01 IST)
इंदौर। डॉक्टरों ने यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में गुरुवार को ऑपरेशन के दौरान 30 वर्षीय युवक के यौनांग में फंसी अंगूठी निकाली। एमवायएच शासकीय महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से जुड़ा अस्पताल है।
 
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि युवक के गुप्तांग में फंसी अंगूठी को ऑपरेशन के दौरान काटकर निकाल दिया गया। मरीज की हालत फिलहाल ठीक है। उन्होंने बताया कि नजदीकी बड़वानी जिले के रहने वाले युवक ने दो दिन पहले अपने गुप्तांग में अंगूठी फंसा ली थी।
 
शुक्ला ने कहा कि यह मरीज सेक्स को लेकर मानसिक विकृति का शिकार लगता है। संभवत: इसी विकृति के चलते उसने अपने यौनांग में अंगूठी फंसा ली थी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है, तो इस युवक को एमवायएच के मनोरोग विभाग भिजवाकर उसकी जांच कराई जाएगी। (भाषा)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi