Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी की पहली रात दुल्हन जेवर लेकर फरार

हमें फॉलो करें शादी की पहली रात दुल्हन जेवर लेकर फरार
, शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (18:36 IST)
कानपुर। नजीराबाद पुलिस थानांतर्गत सरोजिनी नगर में घर आई नई-नवेली दुल्हन पहली रात को ही ससुराल से करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। इस बात की जानकारी तब लगी जब सुबह उसे जगाने के लिए ससुराल वाले उसके कमरे में पहुंचे। दूल्हे ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरोजिनी नगर में रहने वाले श्यामबाबू की शादी बुधवार को देवरिया निवासी 26 साल की एक युवती से हुई थी। श्यामबाबू के मुताबिक 23 फरवरी की रात को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर देवरिया से कानपुर लाया था। देर रात सब लोग सोने चले गए और दुल्हन को भी उसके कमरे में सोने के लिए भेज दिया गया।
 
उन्होंने शिकायत के आधार पर बताया कि शुक्रवार सुबह जब घर की महिलाएं दुल्हन के कमरे में पहुंचीं तो कमरे से दुल्हन गायब थी। कमरे में रखे ब्रीफकेस और अलमारी से करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। दुल्हन के मोबाइल पर फोन किया गया तो वह बंद था। ससुराल वालों ने दुल्हन के मायके देवरिया फोन किया तो वहां भी पता नहीं चला। तब उन्होंने शनिवार को शाम नजीराबाद थाने में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
 
नजीराबाद थाना निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दुल्हन को खोजने की कोशिश जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने किए 'रोजगार नियमों' के आदेश पर हस्ताक्षर