Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां बीमार, आसाराम के बेटे ने मांगी जमानत...

हमें फॉलो करें मां बीमार, आसाराम के बेटे ने मांगी जमानत...
अहमदाबाद , शनिवार, 23 मई 2015 (22:14 IST)
अहमदाबाद। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के पुत्र नारायण साई ने अपनी अस्वस्थ मां से मिलने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय से अस्थाई जमानत की मांग की है।
 
न्यायमूर्ति वीएम पंचोली 25 मई को आवेदन पर सुनवाई करेंगे। अभियोजन पक्ष के सूत्रों ने कहा कि साई की मां का ऑपरेशन होने वाला है और तारीख तय हो गई है, इसलिए साई को जमानत चाहिए।
 
उच्च न्यायालय ने साई को बीमार मां लक्ष्मीबेन के पास जाने के लिए 16 अप्रैल को तीन हफ्तों के लिए जमानत दी गई थी।
 
हालांकि उच्चतम न्यायालय ने 29 अप्रैल को आदेश को बदलते हुए कहा कि साई को ऑपरेशन की तारीख तय होने के बाद ही छोड़ा जाना चाहिए। गुजरात पुलिस ने इस आधार पर उसकी अस्थाई जमानत को निरस्त करने की मांग की थी कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।
 
साई दिसंबर 2013 से बलात्कार के आरोपों में जेल में है। सूरत की एक महिला ने शिकायत दर्ज कर साई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला की बड़ी बहन ने इसी तरह की शिकायत आसाराम के खिलाफ दर्ज कराई थी।
 
लक्ष्मीबेन को भी इनमें से एक मामले में उकसाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बाद में जमानत मिल गई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi