Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झारखंड में दो रैलियां

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झारखंड में दो रैलियां
, शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (12:48 IST)
रांची। भारतीय प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव आगामी 25 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच संपन्न होगा।


 * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डाल्टनगंज में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
* हमने जातिवाद और प्रांतवाद का जहर देख लिया, अपने परायों का खेल ‍भी देख लिया।
* अब विकास के रंग में रंग जाइए। 
* झारखंड को बेशर्म होकर लूटा गया। 
* पहले के प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बातें करते रहे हैं, लेकिन मुझे छोटे छोटे काम करना है। मुझे तो मेरी माता बहनों के लिए शौचालय बनाना हैं। पुरानी सरकार को छोटे काम करने में शर्म महसूस होती थी। 
* यदि हम छोटी छोटी बुराइयों से बाहर निकलेंगे तो देश को आगे बढ़ने में वक्त नहीं लगेगा।
* यदि आप चाहते हैं कि झारखंड का विकास हो, युवाओं को रोजगार मिले तो आपको सबसे पहले राज्य को वंशवाद से मुक्त करना होगा। 
* मैंने जापान यात्रा के दौरान आदिवासियों को अनुवांशिक बीमारी से मुक्त करने की बात की। 
* झारखंड की सत्ता में जो लोग बैठे हैं वे काफी भ्रष्टाचार करते हैं। 
* झारखंड को सिर्फ भ्रष्टाचार से बचा लिया जाए, परिवारवाद से बचा लिया तो झारखंड को हिन्दुस्तान के नंबर एक राज्य बना सकते हैं। 
* मुझे झारखंड के युवाओं और लोगों का भला करना है। इसलिए मुझे आप झारखंड की सेवा करने का मौका दीजिए। इसीलिए आज मैं आपके पास आया हूं। 
* सोरेन परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जानते हैं कि मोदी का कोई आदमी यहां आ गया तो पूरी पोल खोलकर रख देगा। 
* लोकतंत्र में अहंकार नहीं चलता। लोकतंत्र में ताकत के जोर पर किसी को डराया नहीं जा सकता।
* आपको बहुत लूटा है, बर्बाद किया है। 
* ये धरती बिरसा मुंडा की धरती है। 
* झारखंड वीरों की धरती है।
* मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले यहां ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। 
 
* मेरे दिल में हमेशा हिन्दुस्तान का गांव और गरीब रहा।
* मैंने किसानों के लिए ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में जाकर बात की। 
* विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में यह मेरी चुनावी सभा है। यहां 25 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है। 
 
* लोकसभा में मेरा भरोसा करने के लिए आपका आभार। 
* हवा के रुख से परिणाम का पता चल रहा है। 
 

* मोदी आज दोपहर 11 बजे डालटनगंज में और साढ़े 12 बजे दिन में चंदवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
 
* प्रधानमंत्री झारखंड के डाल्टेनगंज और चंदवा में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
* भाजपा राज्य में सरकार बनाने की जुगत में है और पार्टी के नेताओें ने उम्मीद जताई है कि राज्य में अगली सरकार उन्हीं की होगी। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
* इस झारखंड में तमाम पार्टियां चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi