Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

हमें फॉलो करें कश्मीर में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
श्रीनगर , गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (15:14 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भूस्खलन और बारिश के कारण बंद रखा गया है। 
 
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड और 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है। 
 
यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण यातायात की अनुमति नहीं दी गई है। इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने राजमार्ग पर भूस्खलन से पड़े मलबे को हटाने के लिए मशीनों और कामगारों को लगाया है ताकि यातायात बहाल हो सके। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू में आवश्यक वस्तुओं को लेकर जा रहे ट्रकों और यात्री वाहन पहले ही रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि यात्री वाहन और फलों से लदे ट्रक श्रीनगर से रवाना हो चुके हैं। (वार्ता) 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका और सोनाक्षी भी है 'बीपीएल राशन कार्डधारक'