Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कारी आतंकी होते है, उन्हें सरेआम मार देना चाहिए

हमें फॉलो करें बलात्कारी आतंकी होते है, उन्हें सरेआम मार देना चाहिए
नई दिल्ली , बुधवार, 3 अगस्त 2016 (20:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के एक मंत्री ने बलात्कारियों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किए  जाने की बात करते हुए उन्हें ‘सरेआम ’ मार डालने के लिए एक कानून बनाने की मांग की है। साथ ही महिलाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया है।
terrorist
दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बुलंदशहर में सामूहिक बलात्कार की घटना के मद्देनजर अपने ब्लॉग में यह टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा कि यह (बुलंदशहर की घटना)  किसी के साथ कहीं भी घट सकती है। 
 
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में  राष्ट्रीय राजधानी में 450 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना हो चुकी है। मिश्रा ने दावा किया,  मैं लंबे समय से मृत्यु दंड के खिलाफ रहा हूं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि बलात्कारी आतंकी है और उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। 
 
मिश्रा ने लिखा,  सभी लड़कियों और महिलाओं को हथियार देकर उन्हें इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्हें उन लोगों को जान से मारने दें, जो उनका बलात्कार करने की कोशिश करते हैं। अनुकरणीय दंड दें। बुलंदशहर की घटना के बाद संसद को एक विशेष कानून बनाना चाहिए और बलात्कारियों को सार्वजनिक तौर पर मारा जाना चाहिए। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किंगफिशर हाउस के लिए नहीं मिल रहे खरीदार