Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैलाश सत्यार्थी का नोबेल पुरस्कार चोरी

हमें फॉलो करें कैलाश सत्यार्थी का नोबेल पुरस्कार चोरी
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (11:01 IST)
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में सोमवार रात चोरी होने का मामला सामने आया है।
इस घटना में उनके नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति समेत कुछ गहने और महंगे सामान भी चोरी हुए हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी की यह वारदात उनके अलकनंदा अपार्टमेंट में कल रात हुई। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि सत्यार्थी का घर कई दिनों से बंद था और वह कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए हुए हैं।
 
घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस कुख्यात जेल में दी गई 13,000 लोगों को फांसी