Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठंड नहीं करेगी नए साल की आगवानी

हमें फॉलो करें ठंड नहीं करेगी नए साल की आगवानी
, मंगलवार, 29 दिसंबर 2015 (16:28 IST)
दिल्ली और उत्तर भारत के तमाम इलाकों में इस बार ठंड का असर कम दिखाई पड़ रहा है। दिसंबर के बीतने में कुछ ही दिन शेष हैं और ठंड ने अपना जलवा नहीं दिखाया है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और राजस्थान के तमाम इलाकों में तापमान सामान्य के मुकाबले 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। 
राजधानी दिल्ली में ही न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है।  मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में जनवरी की शुरुआत तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। यानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारे में जबरदस्त गिरावट की कोई संभावना नहीं है। 
 
 
खिली धूप का ये नजारा गंगा-यमुना के तमाम मैदानी इलाकों में बना रहेगा। जानकारों के मुताबिक इस बार मॉनसून की बारिश कम हुई। लिहाजा मिट्टी में नमी की भारी कमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट की संभावना न होने की वजह से मैदानी इलाकों में ज्यादातर जगहों पर कोहरा नदारद है। धूप और चढे हुए तापमान के बीच नया साल की शुरुआत होगी। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi