Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस से परेशान महिलाओं ने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन

हमें फॉलो करें पुलिस से परेशान महिलाओं ने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन
, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (16:08 IST)
नोएडा। एक परिवार के पांच सदस्यों ने जमीन विवाद के मामले में पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब इन लोगों को रोका तो परिवार के लोग पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। 
खबरों के मुताबिक परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि दलित होने के कारण पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
सुनील नाम के व्यक्ति ने बताया कि गांव में उसकी आठ बीघा जमीन है। गांव के ही महावीर ने उसकी करीब एक बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। तीन दिन पहले उसने इस मामले में थाने में शिकायत की थी। सुनील का कहना था कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और आरोपी पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण परिवार के लोग निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।   (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi