Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेंगलुरु में नए साल के जश्न में महिलाओं से अश्लील हरकत

हमें फॉलो करें बेंगलुरु में नए साल के जश्न में महिलाओं से अश्लील हरकत
, सोमवार, 2 जनवरी 2017 (19:15 IST)
आईटी सिटी बेंगलुरु में नए साल के मौके पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने की खबरें हैं। शर्मनाक बात तो यह रही कि यह सब कुछ पुलिस के सामने हुआ। 
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्‍लील हरकतें कीं। कई महिलाओं ने पुलिस के पास जाकर छेड़छाड़ की शिकायत की, ‍लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। 
 
अखबार ने कुछ महिलाओं की तस्वीर भी प्रकाशित कीं जिसमें वे रो रही हैं और मदद की गुहार लगा रही हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अभी तक‍ इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु से हर साल इस तरह की खबरें आती हैं। इसके चलते वहां पर सार्वजनिक रूप से जश्‍न मनाने पर कुछ पाबंदियां भी रहती हैं। बताया जाता है कि शहर के व्‍यस्‍त रोड पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन उत्‍पाती लोगों की भीड़ के सामने वे कम पड़ गए। कुछ पुलिस कर्मियों ने बताया कि कुछ पुरुष अकेली महिलाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीसीसीआई के आला अधिकारियों को उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वीकार