Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक ने फिर दागे मोर्टार, की गोलीबारी

हमें फॉलो करें पाक ने फिर दागे मोर्टार, की गोलीबारी
, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (16:19 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया  और जम्मू तथा पुंछ जिले में भारत-पाक सीमा से लगे इलाकों पर गोलीबारी की  एवं मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को 2 बजे के  आसपास जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी चौकियों  पर 2 बार गोलीबारी की और मोर्टार के 2 गोले दागे। उन्होंने बताया कि गोली  और गोलाबारी में काई हताहत नहीं हुआ है।
 
इस बीच एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य  घटना में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के भिम्बर गली सेक्टर में गुरुवार रात  11.20 बजे से 11.30 बजे के बीच गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने इसका  उचित जवाब दिया। इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ।
 
सितंबर महीने में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम  का 4 बार उल्लंघन किया गया। 2 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले  के कृष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने उसका उपयुक्त  और प्रभावी जवाब दिया था। 1 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम रक्षा  स्थल (एफडीएल) पर गोलीबारी की थी।
 
अगस्त माह में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में 2 सैनिकों  समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। पाकिस्तान  ने अगस्त में संघर्ष विराम का 57 बार उल्लंघन किया। इस साल अभी तक  पाकिस्तान संघर्ष विराम का 250 से ज्यादा बार उल्लंघन कर चुका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi