Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF जवान शहीद

हमें फॉलो करें पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF जवान शहीद
, बुधवार, 31 दिसंबर 2014 (14:49 IST)
जम्मू। पिछले 24 घंटों में संघर्षविराम का दूसरी बार उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

बीएसएफ महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) राकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के सुचेतगढ़ अग्रिम क्षेत्र में बीएसएफ के एक गश्ती दल पर पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की।
 
महानिरीक्षक ने बताया कि भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई, उस समय जवान नियमित गश्त पर थे।
 
शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल श्रीराम गाउरिया के रूप में हुई है। गोलीबारी में एक अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गया।
 
घटनास्थल पर पहुंचे और अभियान की निगरानी कर रहे शर्मा ने बताया कि बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi