Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकार गठन पर भाजपा से वार्ता जारी-पीडीपी

हमें फॉलो करें सरकार गठन पर भाजपा से वार्ता जारी-पीडीपी
जम्मू , शनिवार, 24 जनवरी 2015 (17:58 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के बारे में जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए पीडीपी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शनिवार को कहा कि सरकार गठन के बारे में भाजपा के साथ ‘ट्रैक टू’ वार्ता जारी है।
 
सईद ने यहां पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार गठन के बारे में ट्रैक टू वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि एक बार वार्ता की दिशा प्राप्त होने पर भाजपा के साथ व्यवस्थित बातचीत शुरू की जाएगी।
 
पीडीपी के संरक्षक ने कहा, 'ट्रैक टू वार्ता के स्वरूप लेने के बाद न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के संबंध में ट्रैक वन वार्ता शुरू होगी।'

सईद ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की भूखी नही है और अपनी मुख्य विचारधारा के विषय पर नहीं झुका जायेगा।
 
उन्होंने कहा, 'पीडीपी की अपनी शर्ते हैं और समयबद्ध रूप से आफस्पा के निरस्तीकरण और पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने समेत मुख्य विचारधारा पर नहीं झुका जाएगा।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi